फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सहारनपुर से वाराणसी के बीच लखनऊ होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए 30 अक्तूबर को सहारनपुर से वाराणसी वाया लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04552/51 सहारनपुर-वाराणसी-सहारनपुर अनारक्षित विशेष दोनों तरफ से एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह लखनऊ में आलमनगर जंक्शन होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 04552 सहारनपुर से 30 अक्तूबर को दोपहर दो बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए आलमनगर स्टेशन रात 11:35 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई के रास्ते वाराणसी सुबह सात बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04551 वाराणसी जंक्शन से दोपहर दो बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए आलमनगर रात 9:35 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन अगली सुबह सात बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें