गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब यहियागंज में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर विशेष
लखनऊ। यहियागंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान सजाया गया। शबद कीर्तन और गुरुवाणी से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेककर कीर्तन का आनंद लिया।
श्री अमृतसर से आए भाई अमनदीप सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद ज्ञानी गुरमीत सिंह ने गुरु रामदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि कार्यक्रम डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में हुआ। 31 अक्तूबर की रात और एक नवंबर को सुबह तीन से छह बजे तक विशेष समागम होगा। इसमें लुधियाना से गुरशरण सिंह शामिल होंगे। वहीं, आठ नवंबर को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस पर विशेष दीवान के साथ दीपमाला की जाएगी।