फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक कलह में सिपाही ने सिर में गोली मारकर दी जान

Wed, 09 Apr 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिनेश। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश कुमार गिरि (36) ने मंगलवार को जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह के पास सिर में गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। जान देने से पहले दिनेश ने ईंट से अपना मोबाइल फोन तोड़ डाला था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के सहजनवा स्थित टिकरिया खोर निवासी दिनेश यहां रहीमनगर में परिवार के साथ रहते थे। दिनेश रोज की तरह ड्यूटी पर निकले थे। मंगलवार दोपहर में उनके पास पत्नी का फोन आया। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दिनेश ने मोबाइल फोन तोड़ दिया और फिर लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। दिनेश वर्दी में थे। सिर से खून बह रहा था।

मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस दिनेश को लोहिया अस्पताल लेकर गई। ईसीजी करने के बाद डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। चौकी प्रभारी जनेश्वर मिश्र प्रमोद सिंह के मुताबिक मंगलवार रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

पत्नी से वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात

दिनेश की शादी वर्ष 2012 में अनीता से हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश के पास अनीता का फोन आया था। बातचीत के बाद वह बार-बार वीडियो कॉल कर रही थीं। इससे दिनेश परेशान हो गए थे। इसके पहले भी दंपती में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि कई बार दिनेश की ड्यूटी के दौरान उनकी पत्नी को भी देखा गया था। सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। दिनेश के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें