फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दरोगा की मौत, गर्भवती पत्नी की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 14 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दरोगा कृष्णगोपाल शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर थाने की भूतनाथ चौकी के प्रभारी कृष्णगोपाल शुक्ला की शनिवार सुबह करीब 11 बजे पीजीआई में डेंगू से मौत हो गई। उन्हें मंगलवार को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था। दो दिन पूर्व उनकी किडनी और लिवर ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्ला की मौत की खबर मिलते ही उनकी गर्भवती पत्नी रजनी की हालत भी बिगड़ गई। उन्हें गाजीपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मूलरूप से गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र स्थित सदाशिव गांव निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ला वर्ष 2010 बैच के उपनिरीक्षक थे। एक सप्ताह पूर्व उनकी तबियत खराब होने पर शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डेंगू का पता चलते ही उन्हें पीजीआई के डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया।

हालत में सुधार न आने पर 10 अगस्त को उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। दो दिन पहले हालत और खराब हुई तो सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) भेज दिया गया। शुक्ला के निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी की देखरेख के लिए दो महिला सिपाही तैनात

अधिकारी व कर्मचारी समेत उनके बैच के उपनिरीक्षक पीजीआई पहुंच गए। इस बीच शुक्ला की पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उन्हें गाजीपुर थाने के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

आईजी ए. सतीश गणेश, डीआईजी आरकेएस राठौर और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने नर्सिंगहोम पहुंचकर उनकी पत्नी का हालचाल लिया। उनकी देखरेख के लिए दो महिला सिपाही तैनात की गई हैं।

इस बीच पीजीआई से शुक्ला का शव अलीगंज पुलिस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा जहां शोक सलामी दी गई। एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि दी। परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गोंडा रवाना हो गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कृष्ण गोपाल शुक्ला के पिता सीताराम शुक्ला बाराबंकी में एएसआई पद पर तैनात थे।

वर्ष 2007 में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में उनके इकलौते बेटे कृष्ण गोपाल को नौकरी मिली थी। उनके परिवार में 70 वर्षीय मां, पत्नी के अलावा चार साल की एक बेटी गुनगुन है जो महानगर स्थित स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें