लखनऊ। लालबाग सि्थत हरि ओम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी ने भजनों की अनुपम वर्षा की। श्री रामचंद्र कृपालु भज मन हनुमत..., हे रघुनंदन हरो पाप मेरे..., गाइए मन राम भजन गाइए..., जब सियाराम साथ तो क्या डरना जैसे मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। रश्मि चतुर्वेदी ने भी भजन गाए। गैस की किल्लत के बावजूद भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के सुरेश छाबलानी ने बताया कि भक्तों के लिए लकड़ी भट्ठी पर प्रसाद बनाया गया। इस मौके पर जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, प्रकाश गोदवानी, राम बलानी, विनोद पंजाबी, जेकेलाल चंदानी, प्रकाश कृपलानी, केसी भमबानी, रमेश बालानी, महेश जतानी, प्रदीप मन्ना आदि मौजूद रहे।