फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुल की रेलिंग से टकराई स्कूटी, दो युवक 30 फीट नीचे गिरे, एक की मौत

Mon, 27 May 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सरोजनीनगर

सार

अमौसी रेलवे ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया। युवक बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे थे। एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार स्कूटी रविवार को अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग में टकरा गई। स्कूटी सवार दो युवक पुल से 30 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस का दावा है कि दोनों शराब के नशे में थे। पारा के मर्दन खेड़ा निवासी राजेश यादव (38) की ससुराल सरोजनीनगर के अनौरा गांव में है। राजेश दोपहर करीब तीन बजे ससुराल से कच्चे आम लेकर स्कूटी से मित्र बिजनौर के सरैया चंद्रावल निवासी सुनील यादव (38) के साथ लौट रहे थे। अमौसी रेलवे स्टेशन स्थित ओवर ब्रिज पर चढ़े और रेलवे लाइन पार करने के बाद मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सीमेंटेड रेलिंग से टकरा गई।

विज्ञापन


गोबर में गिरने से बची एक युवक की जान
टक्कर लगते ही स्कूटी सवार राजेश और सुनील 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरे। नीचे जानवरों को चारा खाने के लिए बनी सीमेंटेड नांद पर गिरने से राजेश की मौत हो गई, जबकि गोबर के ढेर पर गिरने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

राजेश के परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना पर राजेश के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, स्कूटी सवार दोनों युवक अत्यधिक शराब के नशे में थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरि का कहना है कि राजेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार में पत्नी गोल्डी, एक बेटी तृषा (7) और बेटा रवि (5) है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
20 अप्रैल 2024 : अमौसी रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार उन्नाव निवासी सचिन व उनके चचेरे भाई अभिषेक रेलिंग से टकरा गए थे। पुल से नीचे गिरने के चलते सचिन की मौत हो गई थी, जबकि अभिषेक घायल हो गए थे।

8 अप्रैल 2023 : सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेवई रेलवे क्राॅसिंग पुल से कैंट निवासी बाइक सवार विशाल रावत की गिरकर मौत हो गई थी। साथी अंकित घायल हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें