लखनऊ। चाैक के गुलाला घाट पर शनिवार दोपहर बसंतकुंज सेक्टर-पी निवासी नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी राहुल वाल्मीकि की मोहनीपुरवा के चार युवकों ने पिटाई कर दी। राहुल का आरोप है कि युवक कार में शराब पी रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीट दिया। इसमें राहुल के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। भीड़ इकट्ठा होते देख कर आरोपी भाग निकले। राहुल का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी है।