राम नगरी अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ मणिराम दास की छावनी में रहने वाले 50 वर्षीय साधु हरिभजन दास की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
शनिवार सुबह साधु को गंभीर हालत में श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, साधु ने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मणिराम दास छावनी में रहने वाले संतों के अनुसार हरिभजन दास करीब 20 वर्षों से आश्रम में रहते थे और पिछले एक साल से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है फिर भी सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।