फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मैनहोल ढकने से एक महीने में बर्बाद होने लगी 15 लाख की सड़क

विज्ञापन
उफनाता सीवर।
विज्ञापन
लखनऊ। बालागंज वार्ड में एक महीने पहले ही करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क बर्बाद होने लगी है। सड़क बनाने में हुई लापरवाही से सीवर के मैनहोल चैंबर नीचे दब गए और सफाई न होने से सीवर चोक हो गया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे बने सर्विस चैंबरों से सीवर उफना रहा है और सड़क भी खराब कर रहा है। घरों में भी सीवर उफना रहा है। इससे करीब दो हजार की आबादी परेशानी झेल रही है।
पूर्व पार्षद पंकज पटेल ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने एक महीने पहले वार्ड में गोशाला रोड का निर्माण किया है। सड़क बनाते समय सीवर के सारे मैनहोल के चैंबर बंद कर दिए गए हैं। इससे अब सीवर की सफाई नहीं हो पा रही है। सड़क के किनारे जो सर्विस चैंबर घरों को कनेक्शन देने के लिए बने हैं उनसे सीवर उफना रहा है और नई सड़क खराब कर रहा है। अब समस्या यह है कि जब तक सड़क को बीच-बीच में खोदकर मैनहोल खोले नहीं जाएंगे, सीवर की सफाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में निर्माण एजेंसी की लापरवाही से एक महीने पहले बनी सड़क को फिर खोदा जाएगा। यदि समस्या का समाधान न हुआ तो फिर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उफनाता सीवर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें