लखनऊ। छठी मैया से मनोकामना पूरी होने की आस और अटूट आस्था के साथ शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला महाव्रत की शुरुआत हो गई। पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और गुड़-चावल की खीर व घी लगी रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। अब रविवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
चांदगंज से लक्ष्मणमेला घाट पर वेदी पूजन करने आईं गुरमीत कौर पिछले पांच साल से छठ का व्रत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छठी मैया उनकी मनोकामना पूरी करेंगी। वहीं, फैजुल्लागंज निवासी तेजस्विनी दूसरी बार छठ पूजा और व्रत कर रही हैं। मूलरूप से बिहार की रहने वाली तेजस्विनी ने बताया कि लखनऊ में भी बिहार जैसी ही छठ की रौनक देखने को मिलती है। उनका मानना है कि सच्चे मन से छठी मैया से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है।
गोमती नदी के तट पर स्थित लक्ष्मणमेला घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। पुलिस सहायता और खोया-पाया डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसके माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लक्ष्मणमेला घाट पर सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।
राजधानी में छायी छठ की रौनक।