फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LULU Mall: लुलु मॉल में जल उठे 350 दीये, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 02 Nov 2022 11:58 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ स्थित लुलु मॉल ने रिले के तहत 350 दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंट्री की। इसमें हर 20 सेकेंड पर प्रत्येक व्यक्ति ने दिया जलाया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुलु मॉल में मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलन रिले के तहत 350 दीये जलाए गए। इसी के साथ मॉल ने सबसे बड़ी दीप प्रज्ज्वलन रिले आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मॉल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिवाली समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

विज्ञापन


लुलु समूह के रीजनल डॉयरेक्टर जयकुमार गंगाधरन संग जनरल मैनेजर समीर वर्मा रिले के पहले प्रतिभागी रहे। दोनों ने मिलकर पहला दीया जलाया। इसके बाद हर 20 सेकेंड पर प्रत्येक व्यक्ति ने एक एक कर दीया जलाया।

दीपक के आकार में पंक्तियों में बैठे लोगों ने 350 दीपक जलाए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के साथ ही मॉल पदाधिकारियों ने सर्टिफिकेट लेकर प्रतिभागियों के बीच जश्न मनाया। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी विजय सिन्हा, प्रोफेसर डॉ. जसवंत सिंह, रीजनल मैनेजर बीजू सुगथन समेत अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें