फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से मिलकर लौट रही रेप पीड़िता को गुंडों ने गोली मारी, बयान से सच आया सामने

Tue, 12 Sep 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्‍थल का मुआयना करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमतीनगर के विशाल खंड-4 में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़ित महिला को उस वक्त गोली मार दी, जब वह केस के सिलसिले में वकील से मिलकर लौट रही थी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिला को राम मनोहर लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने हमले का आरोप अपने ‌रिश्तेदार पर लगाया है।

पीड़िता ने रिश्तेदार पर इंदिरानगर थाने में 2015 में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का केस कराया था। 
 
पीड़िता दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पैरवी करने नहीं जा सकी थी। इसलिए रात आठ बजे वकील से मिलने गई थी।

रात 8.40 बजे वह अगली तारीख की जानकारी लेकर लौट रही थी। विजया बैंक के सामने उसने टैक्सी के लिए फोन निकाला था कि तभी कार सवार चार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

गोली उसकी दाहिने पैर में लगी। वह सड़क पर गिर गई। घटना की सूचना पर वकील सहयोगियों के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला भी टीम के साथ आए। उसको अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाहिने पैर में लगी गोली

- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। घायल के मुताबिक हमलावर कार से थे। वे किधर से आए और किस ओर गए इसके बारे में नहीं बता पा रही। देर रात तक पीड़िता के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें