घर के शौचालय में अजगर मिलने से परिजनों मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू में किया।
तहसील जमुनहा के सरहदी ग्राम पंचायत लालबोझा दरबेश गांव के मजरा कोदिया गांव निवासी लोरी यादव के परिजन गुरूवार की सुबह सोकर उठने पर घर के बाहर बने शौचालय में गए थे।
दरवाजा खोलने पर अन्दर विशालकाय अजगर बैठा दिखा। जिस पर परिजन चीखते चिल्लाते बाहर भागे लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर हरदत्तनगर गिरण्ट रेंज वन विभाग के दरोगा अजय कश्यप ने अपने कर्मियो के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। परिजनों के साथ ही ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।