प्राइवेट कंपनीकर्मी ने लगाया फंदा
सरोजनीनगर। बिजनौर के मुल्लाही खेड़ा गांव निवासी प्राइवेट कंपनीकर्मी नीरज गौतम (22) ने मंगलवार रात फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद राणा के मुताबिक नीरज नटकुर गांव के रहने वाले थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने गए। बुधवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे। परिजन 10 बजे जगाने पहुंचे तो पंखे से रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला। परिवार में पिता मिश्रीलाल गौतम, मां, दो बहनें और एक भाई है।