फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो लाख की आबादी को जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर, विकासनगर, निशातगंज और गोमतीनगर सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाले बनाए जाएंगे। इन पर 18.33 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। शासन ने बजट मंजूर कर दिया है। नगर निगम टेंडर जारी कर एक महीने बाद काम शुरू कराएगा। इन नालों के बनने से दो लाख से अधिक की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या होती है। इनमें से कई जगहों पर नालों की क्षमता कम है तो कहीं पर नाले क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में नए नाले बनाए जाने की जरूरत है। नगर निगम ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।


इतनी लागत से बनाए जाएंगे नाले

0 इंदिरानगर के अरावली मार्ग पर डॉ. रश्मि वर्मा क्लीनिक से एसएमसी इंटर कॉलेज होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहे के पास तक आरसीसी नाला : 1.65 करोड़ रुपये

0 इंदिरानगर सी-ब्लॉक मकान संख्या सी-185 से सी-337/4 होते हुए लेखराज डॉलर मुख्य नाले तक आरसीसी नाला : 2.80 करोड़ रुपये

0 इंदिरानगर सेक्टर-14 में मकान संख्या सी 14/898 से माही मेडिकल स्टोर तक और मकान संख्या 14/15 से 17/5 तक आरसीसी नाला : 2.04 करोड़ रुपये।

0 विकासनगर में शंकरपुरवा तृतीय वार्ड में रिंग रोड पर विजय पैराडाइज एचपी पेट्रोल पंप के पास से विन पैलेस के पास तक आरसीसी नाला : 4.30 करोड़ रुपये।

0 गोमतीनगर में पत्रकारपुरम चौराहे से ग्वारी चौराहे तक आरसीसी नाला : 3.98 करोड़ रुपये से।

0 गोमतीनगर विराम खंड में मकान संख्या 1/104 से मनीषा मंदिर होते हुए अखिलेश दास मार्ग तक आरसीसी नाला : 3.24 करोड़ रुपये।

0 निशातगंज सातवीं गली से पहली गली तक आरसीसी नाला : 99.90 लाख रुपये से।


कोट
शासन ने जल निकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए नए नाले बनाने के लिए बजट मंजूर कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक महीने बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। नए नाले बनने से शहरवासियों को जल भराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें