फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख की आबादी आज झेलेगी पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ऐशबाग जलकल प्लांट शनिवार को छह घंटे तक ठप रहेगा। इस कारण जलकल से जुड़े इलाकों की करीब पांच लाख की आबादी को शाम के समय पीने के पानी की किल्लत होगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह की आपूर्ति के समय ही जरूरत का पानी स्टोर कर लें।
विज्ञापन

जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि ऐशबाग उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र पर मरम्मत का काम होगा। इस कारण जलकल से जुड़े लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), लाटूश रोड, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, ऐशबाग, भदेवा, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, मनकामेश्वर, बाबूगंज (आंशिक), निशातगंज, न्यू हैदराबाद राजाजीपुरम, गऊघाट आदि इलाकों में शाम को पानी का संकट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें