घायल बैंककर्मी को सीपीआर देते दरोगा।
लखनऊ। चिनहट में अयोध्या रोड पर मंगलवार को बाइक से जा रहे इंदिरानगर के तकरोही निवासी बैंक के कर्ल्क रवि कुमार गौतम (33) डिवाइडर से टकराकर अचेत हो गए। यह देख वहां से गुजर रहे दरोगा धीरेंद्र राय ने तत्पर्ता दिखाते हुए उन्हें सीपीआर देकर जान बचाई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस बुलाकर उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां रवि की हालत सामान्य है। दरोगा धीरेंद्र राय की रवि के घरवालों ने सराहना की।