फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैगोर की जयंती पर पौधे लगाने का संकल्प

विज्ञापन
टैगोर की जयंती पर पौधे लगाने का संकल्प
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर उनकी 165वीं जयंती पर लखनऊ बंगाली नागरिक समाज ने कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही पौधरोपण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम संयोजक निहार रंजन ने बताया कि यह परंपरा 20 वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष की जयंती को विशेष बनाते हुए समाज ने टैगोर की स्मृति में 51 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। कवियों ने टैगोर के साहित्य और दर्शन को याद करते हुए काव्य पाठ किया। बंगाली नागरिक समाज के डीके दत्त ने बताया कि आयोजन का मुख्य ध्येय गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के कालजयी विचारों को नई पीढ़ी के बीच जीवित रखना है।

टैगोर की जयंती पर पौधे लगाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें