फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर के ट्रैफिक में सुधार को प्लान तैयार, प्रजेंटेशन कर मांगे गए सुझाव

विज्ञापन
बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि।
विज्ञापन
राजधानी के बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए तैयार कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) का खाका सोमवार को स्मार्ट सिटी सभागार में प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि शहर में कहां फ्लाईओवर बनें, कहां पार्किंग और वेंडिंग जोन हों और कौन से चौराहे वन वे किए जाएं, इस पर विस्तृत योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन




बैठक में सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, विभिन्न सामाजिक संगठनों, उद्योग संघों और ट्रैफिक से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि लखनऊ की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए योजनाओं को चरणबद्ध और स्थायी समाधान के रूप में लागू किया जाए।

योजना प्रस्तुत करने वाली संस्था ने बताया कि सीएमपी का मुख्य फोकस सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, सड़क ढांचे में सुधार, और वैकल्पिक साधनों (मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, साइकिल) के समन्वित उपयोग पर है, ताकि निजी वाहनों पर निर्भरता घटाई जा सके। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों के पुनर्विकास, सड़क चौड़ीकरण, और यातायात संकेतों के आधुनिकीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि यह योजना लखनऊ को सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी मॉडल सिटी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, स्मार्ट सिटी मिशन और लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मिलकर इस योजना के क्रियान्वयन में समन्वय करेंगे। सभी संगठनों से लिखित सुझाव भी मांगे गए हैं, जिन्हें अंतिम ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा।

सीएमपी के मुख्य बिंदु

शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लाईओवर और अंडरपास का प्रस्ताव

वन वे व्यवस्था से ट्रैफिक प्रवाह सुचारु करने की योजना



वेंडिंग और पार्किंग जोन का निर्धारण, अव्यवस्था पर रोक

सार्वजनिक परिवहन के समन्वय पर जोर - मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, साइकिल

चौराहों का पुनर्विकास और सड़क चौड़ीकरण का खाका तैयार





बैठक में ये रहे मौजूद

टैम्पो-टैक्सी/ऑटो संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष, ई-रिक्शा एंड ई-ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष, सिटी बस लखनऊ ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों से आशुतोष सोती, राहुल दूबे, अमित सक्सेना, अजित, अभिषेक श्रीवास्तव, टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, शिव कुमार रावत, कैलाश नाथ श्रीवास्तव, व्यापारी सुरेश छबलानी, अशोक गौतम, अनुज पंडित, विकास सक्सेना, राजीव कक्कड़, मनीष अग्रवाल, अरुण भाटिया, मोहित सूरी और विनय अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें