पुलिस की गिरफ्त में अक्षत कनौजिया।
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित मेट्रो स्टेशन में मंगलवार को चेकिंग के दौरान पीजीआई निवासी बीकाॅम छात्र अक्षत कनौजिया के बैग में 315 बोर का तमंचा मिला। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अक्षत को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक, पूछताछ में अक्षत ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसे तमंचा पड़ा मिला था। उसने तमंचा उठाकर बैग में रख लिया था। एसीपी ने बताया कि अक्षत के खिलाफ दरोगा अंकित कुमार ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।