फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में पहली बार बनेगा परगोला, धूप से बचेंगे राहगीर

विज्ञापन
शहर के चौराहों का हो रहा सुंदरीकरण, बनाए जाएंगे परगोला।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की सड़कों को संवारने के साथ चौराहे भी नए सिरे से डिजाइन किए जा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और पुणे की तर्ज पर लखनऊ में पहली बार पैदल चलने वालों के लिए परगोला बनाया जा रहा है। इसमें राहगीरों के बैठने के लिए बेंच और रोशनी के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। इससे लोग तेज धूप से बचने के साथ कुछ देर आराम भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

महानगर में गोल चौराहे से कपूरथला के बीच छन्नी लाल चौराहे और कपूरथला चौराहे का नए सिरे से विकास किया जा रहा है। छन्नी लाल चौराहे को आकर्षक लाल पत्थरों से तैयार किया गया है, जबकि कपूरथला चौराहे को आकर्षक बनाने के लिए वास्तुशिल्प का इस्तेमाल किया जा रहा है। गोल चौराहे का सुंदरीकरण भी दूसरी योजना के तहत हो रहा है।
माउंटफोर्ट स्कूल के पास बनेगा परगोला
महानगर में गोल चौराहे से आगे माउंटफोर्ट स्कूल के पास परगोला बनाया जा रहा है। इसके लिए अंडाकार आकार का ऊंचा ढांचा तैयार किया गया है, जो लोहे की ग्रिलों से बना है। इसके बीच से रास्ता रहेगा और दोनों ओर बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। पहले इसे गोल चौराहे के पास बनाने की योजना थी, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के विरोध के बाद स्थान बदल दिया गया।
विज्ञापन

दो साल बाद भी पूरा नहीं हुआ काम
सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में सात सड़कों का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। उस समय 18 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 24 महीने बाद भी करीब 10 प्रतिशत काम बाकी है। इस बीच दो और फेज मंजूर किए गए हैं। इनमें करीब 10 सड़कें शामिल हैं, जिन पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Iपहले फेज की सात सड़कों का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। सड़कों के साथ चौराहों का भी विकास किया जा रहा है और महानगर में परगोला बनाने का काम चल रहा है।I
I- अतुल मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, नगर निगमI

शहर के चौराहों का हो रहा सुंदरीकरण, बनाए जाएंगे परगोला।

शहर के चौराहों का हो रहा सुंदरीकरण, बनाए जाएंगे परगोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें