फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएनए में 15 मई से शुरू होगी प्रस्तुतिपरक कार्यशाला

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की शुुरुआत 15 मई से अकादमी परिसर में ही होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है और साक्षात्कार नौ मई को होगा। प्रत्येक विधा के लिए शुल्क एक हजार रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि शास्त्रीय गायन में ख्याल तराना, उप शास्त्रीय गायन में ठुमरी, दादरा व टप्पा, तबला वादन, कथक नृत्य, अवधी लोकगीत और भजन-गजल के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष रखी गई है और कार्यशाला का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम चार से छह बजे तक होगा। भजन और गजल विधा को पहली बार कार्यशाला में शामिल किया गया है। वहीं नाटक, कठपुतली संचालन, उद्घोषक और फोटोग्राफी की कार्यशाला में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष है। अकादमी कार्यालय से सुबह 11 से शाम चार बजे तक आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा अकादमी की वेबसाइट upsna.ac.in से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यशाला का प्रभारी पवन कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें