सरोजनीनगर। क्षेत्र के अमौसी बाजार में आपसी विवाद में 20 वर्षीय पवन पर पान दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
अमौसी स्थित हड़ाइनखेड़ा निवासी विनोद के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे उनका बेटा पवन अमौसी बाजार पान की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि इलाके के गंगानगर निवासी दुकानदार चंद्रभान उर्फ कल्लू ने किसी बात पर बहस हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और चंद्रभान गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पवन के विरोध पर उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने पवन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। पान मसाला खरीदने पर विवाद हुआ था।