फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नरही बाजार में व्यापार मंडल का नया कार्यालय खुला

विज्ञापन
नरही स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष संज
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नरही बाजार इकाई के नए कार्यालय का रविवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाजार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी ने बताया कि कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। एक अक्तूबर से जीएसटी, उद्यम रजिस्ट्रेशन, एफएसएसएआई लाइसेंस और श्रम विभाग में पंजीयन के लिए निशुल्क सहयोग मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। लखनऊ की प्रमुख बाजारों में भी ऐसे कार्यालय खोले जाएंगे। इस माैके पर नरही बाजार के चेयरमैन प्रकाश मोहन भार्गव, व्यापारी अजीत भार्गव, सुनील कुमार पाल, संदीप गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार जायसवाल, रमेश गुप्ता, संजय साहू, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज बेलानी, अली अहमद आदि को सम्मानित किया गया। (संवाद)

नरही स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष संज

नरही स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष संज

नरही स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन करते व्यापार मंडल के अध्यक्ष संज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें