फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया के कार्डियोलॉजी विभाग में पांच बेड का नया वार्ड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में पांच बेड के नए वार्ड का निदेशक ने शुक्रवार को शुभारंभ किया। इमरजेंसी में आने वाले हार्ट अटैक के मरीजों को यहां भर्ती किया जाएगा। अभी तक ये मरीज कार्डियोलॉजी विभाग भेजे जाते थे।
विज्ञापन




निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि दिल के मरीजों को संस्थान में बेहतर इलाज मिलेगा। दौरा पड़ने पर मरीजों को इलाज मिलने में अड़चन न आए, इसके लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। कॉर्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, अंबेडकनगर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, गोंडा व बहराइच के डॉक्टरों को हार्ट अटैक के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जल्द आजमगढ़ को भी जोड़ा जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा, हार्ट अटैक के समय इलाज देकर काफी हद तक मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इमरजेंसी में इलाज के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला स्तर के सरकारी अस्पतालों में दवा व जांच की व्यवस्था पुख्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें