फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवधी व्यंजनों की खुशबू से महकेगी खान-पान की गली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की खान-पान की गली जल्द अवधी व्यंजनों की खुशबू से महकेगी। प्रदेश की यह पहली गली होगी, जिसकी पहचान अवध का खान-पान होगा।
विज्ञापन

समता मूलक चौराहे से गोमती बंधे की ओर जाने वाले रास्ते पर आशा ज्योति लेन की 10 पक्की दुकानें शहर के मशहूर व्यंजन परोसने वालों को आवंटित करने की स्मारक समिति तैयारी कर रही है। इनका किराया समिति की बोर्ड बैठक में तय होगा।
‘अमर उजाला’ व संस्कृति विभाग के संयुक्त आयोजन ‘संगमम् संस्कृतियों का’ में 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश के हर बड़े शहर में एक ऐसी गली होनी चाहिए, जहां भारत के हर प्रांत का खान-पान मिलता हो। इसके लिए सीएम ने संस्कृति विभाग, आवास विकास और लखनऊ विकास प्राधिकरण को प्रयास करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

शासन से लेंगे मंजूरी
प्राधिकरण के सचिव एवं स्मारक समिति के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार गंगवार ने बताया कि इन दस दुकानों को शासन ने मत्स्य विभाग को आवंटित किया था। विभाग ने इनमें से एक ही दुकान खोली थी, जो चल नहीं सकी। काफी समय से ये दुकानें बंद हैं। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ये दुकानें दूसरे को आवंटित करने के लिए शासन से मंजूरी ली जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड होंगी शर्तें
खान-पान की गली की 10 दुकानों का कारोबारियों को सीधे आवंटन होगा। इसकी सेवा शर्तें हफ्ते भर में वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगी। ये दुकानें उन मशहूर ब्रांड को ही आवंटित होंगी, जिनकी शहर में पहचान है।
- डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें