मंगलवार शाम यात्री ट्रेन के बेपटरी होने से बचने के बाद भी पैकिंग कार्य में लगे अफसरों व कर्मियों ने सबक नहीं लिया। इसके चलते बुधवार को मालवाहक डिब्बों को लाने के लिए एसीसी फैक्टरी की ओर जा रहे मल्टीपल इंजन के पहिए भी ट्रैक से रगड़ने लगे। खतरा भांपकर चालक आशीष पाल ने इंजन को रोककर इसकी जानकारी मेमो के माध्यम से स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह को दी। रेल अधिकारियों के अनुसार चालक ने सूझ-बूझ का परिचय नहीं दिया होता तो हादसा हो सकता था।