फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मां की दिल दहला देने वाली वारदात: रात में बेटी को जन्म दिया, सुबह मारकर नहर में फेंकने जा रही थी...

Tue, 14 Oct 2025 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में एक कलियुगी मां ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। रात को एक बेटी को जन्म दिया और सुबह उसे मारने के लिए झोले में भरकर निकल पड़ी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलयुगी मां ने रात में  बेटी को जन्म दिया। सुबह मारकर उसे झोले में भरकर नहर पर लेकर आई। फेंकते समय उसे लोगों ने देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नवजात को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित नहर की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अयोध्या जिले के बॉर्डर पर सुल्तानपुर के कूरेभार थाना अंतर्गत जमोली गांव की निवासी शहनाज ने सोमवार की रात बच्ची को जन्म दिया और आज सुबह करीब 9 बजे वो घर पर किसी को बिना बताए झोले में नवजात बेटी को रखकर ऑटो से लगभग नौ किमी दूर अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर बाबूगंज नहर के पास उतरी। जब ऑटो चालक गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया तब उसने मौका देखा और झोला नहर में फेकने की कोशिश की।

 

ये भी पढ़ें - यूपी के 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, बोनस देने का किया एलान

ये भी पढ़ें - अरशद वारसी बोले- मैं एक्सीडेंटल एक्टर हूं... तीस साल और अब के लखनऊ में जमीन-आसमान का अंतर

विज्ञापन


लोग महिला को संदिग्ध मानकर उसकी गतिविधि पर नजर रखे थे। जैसे ही उसने झोला फेंकना चाहा लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और द्वारिकागंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज व अन्य दरोगा सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल महिला के हाथ से झोला लिया। उसमें नवजात को देखकर वे सभी हतप्रभ रह गए। आननफानन में पुलिसकर्मी महिला और नवजात को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

महिला की दो शादियां हुईं और कई से संबंधों का आरोप

बताया जा रहा है कि महिला की दो शादियां हुई थीं और दोनों से तलाक हो चुका है। उसकी पहली शादी आठ वर्ष पूर्व अयोध्या के हैरिंटिनगंज के मलेथू बुजुर्ग गांव में हुई थी। शादी के आठ माह बाद ही उसने बेटी अनम को जन्म दिया। जिस पर पति को पत्नी के चरित्र पर शक हुआ और उसने तलाक दे दिया। लंबे अंतराल के बाद दो वर्ष पूर्व उसकी शादी जाने बाजार में हुई लेकिन चरित्रहीनता के कारण पति ने तलाक दे दिया तब से महिला मायके में रह रही थी। सूत्रों के अनुसार गांव में भी कई लोगों से उसका नाजायज सम्बन्ध चल रहा था। इसी की देन बीती रात उसने नवजात बेटी को जन्म दिया और सुबह बच्ची को मारकर फेंकने जा रही थी।

आरोपी महिला की मां ने बताया कि वो आज सुबह खेत पर गई हुई थी। बेटी कब घर से गई उसे पता नहीं है। आरोपी महिला का पिता जुम्मन राजगीरी का काम करता था पांच वर्ष पूर्व उसकी मौत हो चुकी है। एक भाई मुन्नवर दिल्ली में रहता है। 
इस बाबत थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विधिक कार्रवाई करते हुए महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें