लखनऊ। पारा के मुन्नूखेड़ा स्थित आवास विकास कॉलोनी में 18 फरवरी की देर रात घर में घुसे बदमाश ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखे जेवर व नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फाइनेंस कंपनी में कार्यरत पवन यादव के अनुसार, वह निजी काम से प्रयागराज गए हुए थे। घर में पत्नी और बेटा थे। देर रात मुंह बांधे युवक बालकनी के रास्ते घर में घुस आया। उसने उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखी बाली, अंगूठी और करीब 4500 रुपये चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।