फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार बना मौत की वजह: अपमान की आग में नाबालिग की गला दबाकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Mon, 26 Jan 2026 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और एक की तलाश में दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के पारा इलाके में प्यार, शक और अपमान की जटिल उलझन ने एक नाबालिग छात्रा की जिंदगी छीन ली।पुलिस ने प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश में की गई पांचवीं पास नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत उसके तीन दोस्तों को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को सरोजनी नगर के पिपरसंड रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार 16 जनवरी को नरपत खेड़ा के डूडा कॉलोनी निवासी पिंकी राय ने की शिकायत पर शीतल (16) को 13 जनवरी को काकोरी के पठान खेड़ा  गांव निवासी अंशू गौतम उर्फ लक्की (20) ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सोमवार को मुख्य आरोपी अंशू गौतम उर्फ लक्की (20) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मृतका से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

इसी दौरान मृतका उसके मित्र कुल्हड़कट्टा निवासी आशिक यादव से भी बातचीत करने लगी। इसे अपमान मानते हुए अंशू और आशिक ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।साजिश के तहत अंशू और आशिक ने अपने दोस्तों रिशू यादव, वैभव सिंह राजपूत और दीपक के साथ टाटा सफारी गाड़ी से मृतका को फोन कर बुलाया। गाड़ी में बैठते ही उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के इरादे से शव को रेलवे ट्रैक पर इस तरह रखा गया कि ट्रेन की चपेट में आने से सिर धड़ से अलग हो गया और मामला आत्महत्या प्रतीत हो।
विज्ञापन


आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने और मृतका के मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी बरामद कर ली है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें