फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अकेली देख ग्राम प्रधान की नीयत हुई खराब, हाथ-पैर बांधकर कर डाली हैवानियत

Thu, 19 Apr 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग अपने घर में अकेली थी। ग्राम प्रधान की नीयत खराब हो गई, उसने नाबालिग के हाथ-पैर बांधे और दरिंदगी कर डाली। इसके बाद आरोपियों ने ऐसा कांड किया कि देखने वाले हैरान रह गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। पुरंदरपुर थाना इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव के प्रधान पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

किशोरी की हालत ज्यादा गंभीर है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में तनाव है। मामला दो समुदाय से जुड़े होने की वजह से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर 16 साल की किशोरी अपने घर के बरामदे में बैठी थी। 
विज्ञापन

उसी समय प्रधान अख्तर खां वहां से गुजरा और किशोरी को अकेला देख दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाना चाहा, लेकिन प्रधान ने उसका मुंह बंद कर दिया। वह किशोरी को पास स्थित एक कमरे में ले गया और हाथ-पैर बांधने के बाद दुष्कर्म किया। 

प्रधान की हैवानियत से किशोरी लहूलुहान हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। थोड़ी देर बाद घर के बच्चे किशोरी को तलाशते हुए कमरे में पहुंचे तो उसे बेहोश देख मां को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल हरकत में आई और प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें