फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त को बांधकर पीटा

Tue, 01 Oct 2024 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के कलिया खेड़ा गांव में सोमवार देर रात मानसिक विक्षिप्त किशोर को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बांधकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। पीड़ित के भाई ने अज्ञात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नवाब अहमद के अनुसार, तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी रमान खान के मुताबिक छोटा भाई फरमान (16) मानसिक रूप से विक्षिप्त और बोलने में असमर्थ है। सोमवार की सुबह घर से बिना बताए वह पैदल निकला था। रात में घूमते हुए काकोरी के कलिया खेड़ा गांव पहुंच गया, वहां ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बांधकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें