फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण ढाबे में लगी भीषण आग

Sun, 30 Nov 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के कारण जला ढाबे का सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में शनिवार दोपहर सुल्तानपुर रोड स्थित इंडियन ढाबे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


एफएसओ गोसाईंगंज सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2:45 बजे कबीरपुर गांव स्थित इंडियन ढाबे में आग लगने की सूचना मिला थी। दो गाड़ियाें और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ढाबे से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। उन्होंने टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। ढाबे में वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था न होने के चलते धुआं बाहर नहीं निकल सका और दमकल को सांस लेने में समस्या होने लगी। ढाबे के पिछले हिस्से को कटर से काटकर धुआं बाहर निकाला गया। आग को और विकराल होता देख एफएसओ ने पहले किचन में रखे दो गैस सिलिंडर उठाकर बाहर रखे। फिर फायर स्टेशन पीजीआई से मदद के लिए एक और गाड़ी मंगवाई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
एफएसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ढाबे में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है। गनीमत रही कि कुछ दिन से ढाबा बंद था। नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, ढाबे के अंदर रखा कुछ सामान जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें