फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शर्मनाक घटना: चबूतरे पर सो रहे मजदूर के चेहरे पर कर दी पेशाब, विरोध पर मारा पीटा

Mon, 03 Jun 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में एक शर्मनाक घटना घटी। एक युवक ने चबूतरे पर सो रहे एक मजदूर के चेहरे पर पेशाब कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के छंदोइया खेड़ा गांव में रविवार शाम काम से लौटकर मैदान में आराम कर रहे मजदूर के चेहरे पर युवक ने पेशाब कर दिया। विरोध करने पर बुरी तरह मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी ने रविवार देर रात नामजद केस दर्ज कराया है। वहीं, पेशाब करते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दुबग्गा के छंदोइया खेड़ा निवासी रामरती के मुताबिक, पति राजकुमार रावत गिट्टी तोड़ने का काम करता है साथ में पड़ोसी संजय मौर्या भी काम करता है। रामरती ने बताया कि रविवार दोपहर काम से वापस आकर राजकुमार गांव के बाहर मैदान में बने कमरे के चबूतरे पर सो गया तभी  संजय मौर्या ने सोते हुए राजकुमार के चेहरे पर पेशाब कर दिया। विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट की जिससे राजकुमार के मुंह से खून आ गया।

ये भी पढ़ें - भगवा ब्रिगेड के सियासी प्रयोगों की अब परीक्षा, नतीजों से तय होगी कितनी कारगर रहीं BJP की तैयारियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग बोला: तीन बजे तक आ जाएंगे नतीजे , 2019 की तुलना में इस बार 2.19 फीसदी कम मतदान
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचने पर संजय के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी और बेटे रोहित को भी जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी ने रविवार देर रात  संजय मौर्या और परिजनों पर केस दर्ज कराया है।

डीसीपी पश्चिम डॉ दुर्गेश कुमार के अनुसार राजकुमार और संजय ने काम खत्म करके शराब पी। जिसके बाद राजकुमार सो गया तभी संजय ने चेहरे पर पेशाब कर दी। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें