फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारा चापड़, मरा समझ लोडर से फेंकने की कोशिश, आरोपी के बेटे ने इन लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 27 Apr 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के निगोहां थानाक्षेत्र में व्यापारी ने अवैध संबंधों में बाधक बन रही पत्नी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। शुक्रवार सुबह प्रेमिका संग मिलकर चापड़ से पत्नी पर कई वार किए। पत्नी को मरा समझकर लोडर में लादकर फेंकने जा रहा था। इस बीच मौके पर व्यापारी का बेटा पहुंच गया और उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी व प्रेमिका को दबोच लिया। वहीं, घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष जदगीश पांडेय के मुताबिक, व्यापारी के बेटे की तहरीर पर आरोपी व उसकी प्रेमिका के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, इलाके के एक गांव निवासी व्यापारी का पानी का प्लांट चलता है। उसका वृंदावन कॉलोनी निवासी एक महिला से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी के बाद दंपती में अक्सर विवाद होने लगा। इससे चिढ़े व्यापारी ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका संग मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे व्यापारी प्रेमिका के साथ प्लांट पर था। इस बीच पत्नी भी पहुंच गई। दोनों को साथ देखकर पत्नी ने विरोध जताया तो झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच व्यापारी ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी पर चापड़ से कई वार कर दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

खून से लथपथ आरोपी की पत्नी हुई बेहोश

इससे उसके सिर व गर्दन में गंभीर चोट आई। खून से लथपथ होकर आरोपी की पत्नी बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दोनों ने शव ठिकाने लगाने के इरादे से उसे लोडर में लाद लिया। प्लांट से निकलते ही आरोपी व्यापारी का बेटा मौके पर पहुंच गया। इस पर व्यापारी व उसकी प्रेमिका हड़बड़ा गई।

लोडर के अंदर मां को अधमरी हालत में देख बेटा चीखने लगा। खुद को फंसता देख व्यापारी अपने बेटे को धक्का देकर लोडर लेकर भाग निकला। बेटे की सूचना पर पुलिस ने लोडर का पीछा किया और सुदौली मोड़ के पास व्यापारी व उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। लोडर से व्यापारी की पत्नी को बरामद कर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें