फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: युवक ने नगर पंचायत चेयरमैन को भरी महफिल में जड़े थप्पड़, मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया

Fri, 06 Sep 2024 11:56 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मुसाफिरखाना (अमेठी)

सार

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना में एक युवक ने भरी महफिल में विवाद होने पर चेयरमैन को थप्पड़ जड़ दिए और फरार हो गया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कार्यक्रम में शामिल होने गए स्थानीय चेयरमैन की सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद के बाद युवक ने भरी महफिल में कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई करने के बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपी कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है।

विज्ञापन


चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। मुसाफिरखाना नगर पंचायत के भाजपा के चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता बृहस्पतिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ही रामलीला मैदान पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां काफी अन्य लोग भी मौजूद थे। इस बीच वहां मुसाफिरखाना के ही वार्ड नंबर पांच निवासी हरिद्वार सिंह भी पहुंचा।

ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस का दलित प्रेम देख बसपा सतर्क, कैडर वोट बैंक बचाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम, नेताओं को मिली चेतावनी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में BJP नेताओं में आपसी कलह...पार्टी के लिए बनेगी बड़ी चुनौती! पीछे हटने को तैयार नहीं पूर्व सांसद
विज्ञापन


हरिद्वार सिंह ने चेयरमैन से नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू की। इसी बात को लेकर दोनों लोगों में तकरार हो गई। बताते हैं कि बात बढ़ने पर हरिद्वार सिंह आग बबूला हो गया और उसने चेयरमैन के कई थप्पड़ जड़ दिए साथ ही गाली-गलौज करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

घटना के बाद चेयरमैन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांग्रेस नेता है। वह पूर्व बसपा लोकसभा प्रभारी भी रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि आरोपी युवक पार्टी में पदाधिकारी नहीं है। एएचओ विवेक सिंह ने कहा कि बृजेश गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें