फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में जुनून की हद पार कर गया युवक: प्रेमिका के घर खुद को आग लगाई फिर चारपाई पर बैठ गया, जिंदा जलकर मौत

Sat, 14 May 2022 06:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

प्रेमिका के घर वालों ने गैरबिरादरी का होने के कारण शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और चारपाई पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जली हुई चारपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचलपुर गांव में एक युवती के प्रेम प्रसंग के चलते उसके परिवार वालों से शादी की बात करने एक युवक शुक्रवार देर शाम उसके घर पहुंचा और परिवार वालों से शादी की बात की। युवती के परिवार वालों ने जब उसे गैर बिरादरी का बताकर बेेटी की उससे शादी करने से इंकार कर दिया तो सिरफिरे युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक जलती हालत में घर के दरवाजे पर सो रही युवती की मां की चारपाई पर जा बैठा। युवती की मां की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। युवती के परिवार वाले उसे बचाने दौड़े। जिसमें युवती के साथ उसका भाई और माता-पिता झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मोतीगंज थाना क्षेत्र के छोटका अचलपुर गांव निवासी रामनाथ का बेटा महेश लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वहां महेश की मुलाकात फर्रुखाबाद के सलीमपुर भटासा निवासी विमल किशोर से हो गई। विमल भी इलेक्ट्रीशियन था। विमल किशोर बड़ी-बड़ी इमारतों में इलेक्ट्रिक फिटिंग का ठेका लेते थे। इसके चलते महेश भी उससे जुड़ गया। दोनों लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में रहकर काम करते थे। दोनों में दोस्ती थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना था। विमल किशोर अक्सर महेश के घर जाता था। महेश के माता-पिता व बहन भी लखनऊ आते रहते थे। विमल किशोर अपने दोस्त महेश की बहन को पसंद करने लगा। वह उससे शादी करना चाहता था।

शुक्रवार देर शाम विमल किशोर लखनऊ से महेश के घर पहुंचा और उसकी बहन से शादी करने के लिए परिजनों से बात की। इस पर महेश के घरवालों ने विमल को गैर बिरादरी का बताकर बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। महेश के परिवार वालों के मुताबिक इसके बाद विमल किशोर एक घर के पीछे गया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह धू-धूकर जलने लगा। लड़खड़ाता हुआ घर के बाहर सो रही युवती की मां की चारपाई पर पहुंच गया। विमल को जलता देख युवती की मां ने शोर मचाया तो परिवार के सभी लोग उसे बचाने दौड़े। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन


उसे बचाने की कोशिश में महेश, उसकी मां निर्मला देवी, पिता रामनाथ व बहन भी आंशिक रूप से झुलस गये। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार भोर विमल की मौत हो गई। मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें