घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले की जानकारी लेते हुए।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद इलाके में भेथरा निवासी आनंद कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार का शव गुरुवार को गांव के बाहर पड़ा मिला है।
मृतक बुधवार को गांव से कुछ दूरी पर देव स्थल पर चल रही भागवत को सुनने के लिए गया था लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। सुबह होने पर युवक का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर सीओ, कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। चश्मदीदों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाल महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार का किया जा रहा है। इसके बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।