फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: शाम को घर से निकले युवक का शव सुबह खेत में पड़ा मिला, गले पर मिले रस्सी से कसे जाने के निशान

Tue, 14 Mar 2023 10:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज के एक गांव में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। युवक सोमवार की शाम को घर से निकला था।
विज्ञापन
परिवार के लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज इलाके में सोमवार की शाम घर से निकले युवक का शव गांव के किनारे खेतों में मंगलवार की सुबह पड़ा मिला। युवक के गले में कसाव के निशान मौजूद हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक कनकहा पुलिस चौकी के गांव रंजीत खेड़ा के भरतलाल का बड़ा बेटा योगेश उर्फ गोलू (23) सोमवार की शाम को घर से बिना बताए निकला।

मंगलवार की सुबह पिता अपने खेतों की ओर गया तो नरेश के खेत में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

मृतक के गले में रस्सी से कसे जाने के निशान मौजूद हैं। मौके पर रस्सी या अन्य कोई सामान बरामद नहीं हुआ। मृतक नशे का आदी था। सोमवार को तीन दिन बाद कहीं बाहर से वापस घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें