फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को डॉक्टर बताकर महिला से ऐंठे 2.1 लाख

Fri, 15 Aug 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज ने खुद को डॉक्टर बताकर काकोरी के बिगंहू निवासी हेल्थ केयर फर्म की कर्मचारी संध्या से पार्सल में गिफ्ट भेजने के नाम पर 2.1 लाख रुपये ऐंठ लिए। बुधवार को काकोरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




संध्या के मुताबिक 20 जुलाई को उनके फेसबुक पर रिक्वेस्ट आई थी, जो उन्होंने एक्सेप्ट कर ली। रिक्वेस्ट भेजने वाले ने खुद को इंग्लैंड निवासी डॉक्टर समीर बताया। आए दिन बात होने पर आरोपी ने उनका व्हाट्सएप नंबर ले लिया। घनिष्ठता बढ़ने पर आरोपी ने कहा कि उसने उन्हें पार्सल में गिफ्ट भेजा है, जो कुछ घंटों में उन्हें मिल जाएगा। संध्या के मुताबिक बात होने के कुछ देर बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा है। पार्सल रिसीव करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। झांसे में आईं संध्या ने तीन बार में 2.1 लाख आरोपी के खाते में भेज दिए। इसके बाद ठग ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें