फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी में शामिल होने आए युवक की गला रेत कर हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव

Sun, 12 Mar 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में एक विवाह में शामिल होने आए युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह रात करीब 11 बजे किसी का फोन आने पर घर से निकला था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सौनई कंजेहरा में शादी में शामिल होने गए युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर शव पड़ा देख परिजनों को बताया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरुहा निवासी निर्मल (30) शनिवार को पत्नी व बच्चों के साथ सौनई कंजेहरा गांव में चचेरे साले की शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे वह खाना खा रहा था तभी किसी का फोन आया और वह बिना कुछ बताये उससे मिलने के लिए चला गया।

रात करीब दो बजे उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर अंसल में रेलवे लाइन से सौ मीटर दूर पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें