फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ की डाल पर लटकी मिली युवक की लाश, निकाल ली थी आंख, हत्या मानकर हो रही जांच

Tue, 19 Mar 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सतरिख (बाराबंकी)

सार

युवक का शव झाड़ियों के बीच मामूली पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला है। मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
युवक का शव पेड़ से लटका मिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतरिख थाना क्षेत्र में घर से निकलने के बाद लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच एक पतली डाल पर फंदे से लटका मिला। युवक की एक आंख गायब थी। घुटने जमीन को छू रहे थे। परिजन ही नहीं ग्रामीण भी इसे हत्या करार दे रहे है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी अरविंद चौहान (24) सोमवार को दिन में करीब तीन बजे घर से खाना खाकर निकला था। अरविंद की पत्नी रीता के अनुसार घर से निकलने से पहले अरविंद के मोबाइल पर कई काल आई थी। शाम तक घर वापस न लौटने पर पत्नी ने अरविंद के मोबाइल पर काल करनी शुरू की मगर रिसीव नहीं हुई। यह बात उसने परिजनों से बताई तो खोजबीन होने लगी।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवध का अखाड़ा: महिलाओं का महिला नेतृत्व पर भरोसा, मतदान में रही सर्वाधिक हिस्सेदारी


परिजन लगातार मोबाइल पर कॉल करते रहे मगर रिसीव नहीं हुआ। परेशान परिजन रात भर अरविंद को गांव व आसपास खोजते रहे। मंगलवार की सुबह गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगलनुमा स्थान पर तालाब के किनारे अरविंद का शव एक मामूली से पेड़ की पतली सी डाल पर गमछे से बने फंदे से लटका मिला। बदहवास परिजन वहां पहुंचकर रोने बिलखने लगे। अरविंद की दाहिनी आंख गायब थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर एएसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। अरविंद की जेब में उसका मोबाइल मिला जो मौन मोड में था। पूछताछ में पता चला कि अरविंद कुल पांच भाई है और वह दूसरे नंबर पर था। पिता रामसुमिरन का निधन भी एक साल पहले हो चुका है। अरविंद के तीन साल का पुत्र आयुष और 7 महीने का पुत्र आरुष हैं। वह अपना ट्रैक्टर किराए पर चला कर जीवन यापन करता था।

यह भी पता लगा कि वह शराब पीता था। रीता ने पति की हत्या की आशंका जताई है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें