राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर क्रॉसिंग के पास आशु यादव (22) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने राजेंद्र वर्मा नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
मौके पर एसीपी काकोरी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।