सुल्तानपुर के थाना कूरेभार के भरथी सरैया गांव में एक ग्रामीण की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई।
गुरुवार सुबह घर में उसका शव पड़ा पाया गया।
एसपी शिवहरी मीना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच की जा रही है।
गांव के राम कृपाल (50) की भरथी सरैया गांव में उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।