रामापुर गांव की रहने वाली चंद्रावती ने बताया कि उनके परिवार में बेटी साधना सबसे बड़ी थी। उसके साथ ही दो बेटे अमित (17) व गुलशन (15) हैं। पति की मौत के बाद चंद्रावती के ऊपर ही दोनों बेटों की देखभाल की जिम्मेदारी है।
चंद्रावती ने बताया कि शिवकुमार अक्सर उनकी बेटी को परेशान करता था। इसलिए छह माह पूर्व साधना अपनी बेटी गुड़िया को लेकर मायके आ गई थी।