प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी केमुताबिक रविवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल गई। कॉल करने वाले सूचना दी कि ‘सर एक मर्डर हुआ है। हमारे इलाके में सबको पता है। अगर आप आए तो, शव बरामद हो सकता है।’कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। लेकिन ऑनर किलिंग से जुड़ी जानकारी दे दी। पुलिस टीम सैरपुर के पलरी गांव पहुंची। यहां हिमांशु घर में ही मौजूद था। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने पूछा बहन कहां है, तो बोला कि दोस्त के घर गई है। फिर सख्ती से पूछने पर वारदात की बात कुबूल कर ली। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि शिवानी अपनी मनमानी करती थी। टोकने पर विवाद करती थी। ऊपर से मेरे आने.जाने और शराब को लेकर मारपीट पर उतारू जाती थी। शनिवार शाम को घर पर शराब पीकर आने पर विवाद हुआ। इसके बाद मैंने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
गले की हड्डियां टूटी थी, शरीर पर था चोट का निशान
पुलिस के मुताबिक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों केपैनल ने किया। एक्सपर्टम में फोरेंसिक व महिला चिकित्सक भी शामिल थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी गले की हड्डी पूरी तरह से टूट गई थी। शिवानी ने वारदात के वक्त अपने भाई हिमांशु से संघर्ष किया था। स्लाइड व बिसरा सुरक्षित किया गया है। शिवानी के सीने व कंधे पर चोट के निशान मिले है। कंधे पर बड़ा चोट का निशान था। जिससे आशंका जाहिर की गई कि उसे डंडे से पहले मारा गया, फिर गला घोंटा गया था।