फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी-प्रेमिका को देखकर आगबबूला हुए परिजन, युवक को बांके से काट डाला

Sat, 08 Jul 2023 01:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

युवक का अपने ही गांव की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और युवक को मौत के घाट उतार दिया। महिला भी घायल हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की उसके घर में बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में उसके साथ देख लिया था। महिला के पति और परिजनों पर हत्या का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस हमले में महिला को भी गंभीर चोट लगी है जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बहराइच कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ककरा नेवादा गांव में देर रात्रि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। जिसको अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश अध्यक्षों से मांगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, उत्तर भारत पर खास फोकस
विज्ञापन




ककरा गांव निवासी लल्लू (35) का गांव की ही महिला सुशीला (30) से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार रात्रि को लगभग 12 बजे दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिससे महिला के पति व अन्य लोगों ने बांके से काटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गया।

लाश को कब्जे में लेकर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें