फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के गेंदघर मैदान में युवक की हत्या कर फेंका शव, शरीर पर चोट के गहरे निशान

Fri, 02 Oct 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच शहर के गेंदघर मैदान में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पेट में भी धारदार हथियार से घाव हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत गुलामअलीपुरा निवासी चांद बाबू (30) पुत्र अख्तर गुरुवार की रात घर से निकला था। रात को वह घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह चांद बाबू का शव शहर के गेंदघर मैदान में मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

सूचना पाकर दरगाह के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा मौके पर पहुंच गए। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी टीएन दूबे भी घटनास्थल पहुंचे। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पेट पर भी गहरे घाव हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संभावना है कि हत्या कर शव को फेंका गया है। हालांक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें