फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: युवक की बेरहमी से हत्याकर नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में फेंका शव, पास में ही पड़ी थी मोटरसाइकिल

Sun, 13 Aug 2023 03:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्याकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र दलसराय चौराहे के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे लगी झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव की दशा देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारे ने युवक के सीने में कई वार करते हुए उसके गले को बेरहमी से रेतकर हत्या की है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सीओ सहित एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बैरिकेटिंग कर काफी देर तक छानबीन की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध वस्तुओं का परीक्षण किया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। इन्होंने बरामद बाइक से मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय गांव निवासी सोनू पुत्र बाबू चौहान (20) के रूप में हुई है। इन्होंने बताया घटनास्थल पर मिले साक्ष्य व परिजनों से बातचीत के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें