फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: चोरी के इरादे से आए युवक ने वृद्ध को ईंट से कूचकर मार डाला, दबोचा गया

Sat, 24 Jun 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)

सार

बाराबंकी के लोनीकटरा में एक सिरफिरे युवक ने एक बुजुर्ग की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे में रात करीब तीन बजे चोरी की नीयत से आए युवक ने विरोध करने पर वृद्ध की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भिलवल कस्बा निवासी इकबाल नारायण जायसवाल (65) पिछले करीब 10 साल से कस्बे में ही परिवार से अलग एक कोठरी में रहकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। इन्हीं के घर के सामने मुन्ना निगम का मकान है जो कैटरिंग का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें - भाजपा को हराने के लिए हर माह किसी एक राज्य में जुटेंगे विपक्षी नेता, 'मुमकिन है' का मंत्र जाप
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव, भाजपा ने दर्ज की एकतरफा जीत
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब तीन बजे मुन्ना अपने साथियों के साथ किसी बारात में कैटरिंग का काम समाप्त करने के बाद वापस घर आए थे। रोज की तरह इन्होंने वृद्ध को आवाज लगाई लेकिन वृद्ध ने कोई जवाब नहीं दिया। पास जाकर देखा तो इकबाल नारायण कोठरी के सामने लहूलुहान पड़ा था। इसी दौरान कोठरी के अंदर से गांव का ही अपराधी प्रवृत्ति का युवक राशिद निकला और भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वृद्ध के परिजनों को सूचना दी गई।

आनन-फानन में वृद्ध को सीएचसी और फिर यहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें